Print Media
National Education Day
National Education Day honors the vision and contributions of Maulana...
World Immunization Day
World Immunization Day is observed annually on November 10 to...
कल्याण मित्र फाउंडेशन
सर्वे भवन्तु सुखिनः । सर्वे सन्तु निरामयाः'कल्याण मित्र फाउंडेशन' एक समाजसेवी गैर-लाभकारी संगठन (NGO) है। कल्याण मित्र' का उद्देश्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा, भोजन, और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होना, और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रयास करना।
हम सभी मिलकर समृद्धि, खुशहाली, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य कर सकते हैं।
कल्याण मित्र फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र संत तुकड़ोजी कैंसर हॉस्पिटल नागपुर में प्रतिदिन भर्ती मरीजों को A2 .मिल्क की छाछ वितरित की जा रही है यह उपक्रम गत जुलाई २०२३ से जारी है।
राष्ट्र संत तुकड़ोजी कैंसर हॉस्पिटल में प्रतिदिन दो - तीन मरीजों को पूरक औषधी किट प्रतिदिन निशुल्क प्रदान की जा रही है यह उपक्रम गत अक्टूबर २०२४ से जारी है।
अलग-अलग बस्तियों में स्वास्थ परीक्षण शिविर निःशुल्क दवाओं का वितरण , निःशुलक कैंसर जांच शिविर 2023 से समय समय पर आयोजित किये जा रहे है।
कल्याण मित्र का उदेश्य है की समय रहते रोग की पहचान हो सके और गंभीर परिस्थिति के पूर्व ही रोग को रोका जा सके।
विभिन चेरिटेबल हॉस्पिटल , स्लम बस्तीयो में संचालित चेरिटेबल क्लीनिकों में निःशुलक औषधियो की आपूर्ति।
मरीजों के साथ आये परिजनों को भोजन वितरण एवं अंध विद्यालय नागलवाड़ी , जीवन सुरक्षा केंद्र ,जैसी परोपकारी संस्थाओ में आवश्यकता अनुसार सामग्री व औषधियो का अर्पण।
आद्यात्म क्षेत्र में गुरु भगवन्तो की आगवानी पर आयोजन ,धार्मिक पुस्तकों के आदर पूर्वक निस्तारण का अभियान ,राष्ट्रीय आपदा पर नवकार जाप का आयोजन , धार्मिक मूवी भाव यात्रा का प्रदर्शन।
सामाजिक उत्तदायित्व उपक्रम के तहत - ११० जैन महिलावो की विशिष्ट कैंसर जांच, आयुष्मान कार्ड कैंप ,मंदिर के कर्मचारीओ का दुर्घटना बिमा पालिसी का निःशुलक अर्पण ,मंदिर कर्मचारीओ को राशन किट का वितरण इत्यादि अनेक गतिविधिया निरंतर जारी है।